Aarti Lyrics

Khatu Shyam Aarti Lyrics in Hindi

“ॐ जय श्री श्याम हरे” खाटू श्याम बाबा की प्रसिद्ध आरती है। नीचे इस आरती के पूरे बोल हिंदी और English दोनों में, अर्थ और महत्व के साथ दिए गए हैं।

खाटू श्याम आरती के बोल (Hindi)

ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

खाटू धाम विराजत,
अनुपम रूप धरे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

रतन जड़ित सिंहासन,
सिर पर चंवर ढुरे ।
तन केसरिया बागो,
कुण्डल श्रवण पड़े ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

गल पुष्पों की माला,
सिर पार मुकुट धरे ।
खेवत धूप अग्नि पर,
दीपक ज्योति जले ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

मोदक खीर चूरमा,
सुवरण थाल भरे ।
सेवक भोग लगावत,
सेवा नित्य करे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

झांझ कटोरा और घडियावल,
शंख मृदंग घुरे ।
भक्त आरती गावे,
जय-जयकार करे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

जो ध्यावे फल पावे,
सब दुःख से उबरे ।
सेवक जन निज मुख से,
श्री श्याम-श्याम उचरे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

श्री श्याम बिहारी जी की आरती,
जो कोई नर गावे ।
कहत भक्त-जन,
मनवांछित फल पावे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

जय श्री श्याम हरे,
बाबा जी श्री श्याम हरे ।
निज भक्तों के तुमने,
पूरण काज करे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे।
खाटू धाम विराजत,
अनुपम रूप धरे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

Khatu Shyam Aarti Lyrics in English

Om Jai Shri Shyam Hare
Baba Jai Shri Shyam Hare
Khatu Dham Virajat
Anupam Roop Dhare
|| Om Jai Shri Shyam Hare ||

Ratan Jadit Sinhasan
Sir Par Chanvar Dhure
Tan Kesariya Bago
Kundal Shravan Pade
|| Om Jai Shri Shyam Hare ||

Gal Pushpon Ki Mala
Sir Par Mukut Dhare
Khevat Dhoop Agni Par
Deepak Jyoti Jale
|| Om Jai Shri Shyam Hare ||

Modak Kheer Churma
Suvaran Thaal Bhare
Sevak Bhog Lagavat
Seva Nitya Kare
|| Om Jai Shri Shyam Hare ||

Jhanjh Katora Aur Ghadiyaval
Shankh Mridang Ghure
Bhakt Aarti Gaave
Jai-Jaikar Kare
|| Om Jai Shri Shyam Hare ||

Jo Dhyave Phal Paave
Sab Dukh Se Ubre
Sevak Jan Nij Mukh Se
Shri Shyam-Shyam Uchre
|| Om Jai Shri Shyam Hare ||

Shri Shyam Bihari Ji Ki Aarti
Jo Koi Nar Gaave
Kahat Bhakt-Jan
Manvanchhit Phal Paave
|| Om Jai Shri Shyam Hare ||

Jai Shri Shyam Hare
Baba Ji Shri Shyam Hare
Nij Bhakton Ke Tumne
Puran Kaaj Kare
|| Om Jai Shri Shyam Hare ||

Om Jai Shri Shyam Hare
Baba Jai Shri Shyam Hare
Khatu Dham Virajat
Anupam Roop Dhare

आरती का अर्थ (Meaning)

इस आरती में खाटू श्याम बाबा (बर्बरीक) की महिमा गाई गई है, जो खाटू धाम (राजस्थान) में अनुपम रूप में विराजते हैं। रत्नजड़ित सिंहासन, केसरिया बागा, पुष्पों की माला और मुकुट से सजे श्याम बाबा को मोदक, खीर और चूरमे का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि जो भक्त श्रद्धा से उनका ध्यान करता है, उसके सभी दुख दूर होते हैं और मनोकामनाएँ पूरी होती हैं।

खाटू श्याम आरती का महत्व

खाटू श्याम जी को कलियुग का देवता माना जाता है। एकादशी और फाल्गुन मास के लख्खी मेले पर खाटू धाम में लाखों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। पूजा के बाद यह आरती गाई जाती है।

आरती जानकारी

देवताखाटू श्याम जी
भाषाहिंदी
प्रकारआरती
अवसरफाल्गुन मेला, एकादशी

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

खाटू श्याम जी कौन हैं?

खाटू श्याम जी को बर्बरीक (भीम के पौत्र) का अवतार माना जाता है, जिन्हें श्रीकृष्ण ने “श्याम” नाम दिया।

खाटू श्याम बाबा का मंदिर कहाँ है?

खाटू श्याम जी का प्रसिद्ध मंदिर राजस्थान के सीकर जिले के खाटू गांव में है।

क्या इस पेज पर पूरे बोल हिंदी और English में हैं?

हां, ऊपर पूरी आरती हिंदी (देवनागरी) और English दोनों में दी गई है।